घोड़ाडोंगरी: पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे पहुंचे शासकीय आदिवासी बालक आश्रम चिरापटला, बच्चों से की मुलाकात
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जनजाति बोर्ड के सदस्य मंगल सिंह धुर्वे ने सोमवार को शासकीय आदिवासी बालक आश्रम चिरापतला पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में अध्ययनरत आदिवासी विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई, रहन-सहन और छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।