पंचायत में नाबालिगों से नाला सफाई कराने का आरोप, वीडियो वायरल
सबलगढ़। हीरापुरा ग्राम पंचायत में नाबालिग बच्चों से नाले की सफाई कराने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 10 से 14 वर्ष की उम्र के तीन से चरणबच्चे सफाई कार्य करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि पंचायत के सरपंच व सचिव ने बारिश से पहले नाला साफ कराने के लिए बच्चों को काम पर लगाया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
#HirapuraPanchayat #ChildLabour #MorenaNews #Sabalgarh #ViralVideo