सिराथू: अझुवा में जर्जर मकान का अगला हिस्सा गिरा, 3 बकरियां हुई घायल
सिराथू तहसील क्षेत्र के अझुवा कस्बा के भौतर रोड स्थित एक जर्जर मकान का अगला हिस्सा मंगलवार की दोपहर गिर गया है। जिसमें मौजूद महिला बाल बाल बच गई है। जबकि वहां बंधी हुई उनकी तीन बकरियां इसमें दबाकर चुटहिल हो गई है।बताया जाता है की रानी पाल पत्नी स्वर्गीय पृथ्वी पाल अत्यंत गरीब महिला है। जिसके पास जर्जर मकान था कई बार कहने के बाद भी उसे आवास नहीं दिया गया था।