हज़ारीबाग: झारखंड पुलिस अकादमी में लिपिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, 129 कर्मियों ने लिया भाग
झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में दो सप्ताह से चल रहा लिपिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें राज्य भर से 129 लिपिकों ने भाग लिया, जिनमें 42 महिलाएं थीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आयकर संयुक्त आयुक्त दिनेश भगत रहे। परीक्षा में रश्मि कुमारी प्रथम रहीं। सभी प्रतिभागियों को कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा दी गई।