हज़ारीबाग: उपायुक्त ने बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए
हजारीबाग उपायुक्त ने अतिवृष्टि की आशंका को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। जलजमाव से राहत, फॉगिंग, सर्पदंश की दवा उपलब्धता और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया। NDRF और स्थानीय सहयोग से तैयारी रखने की बात कही गई। सभी को रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए।