हज़ारीबाग: हजारीबाग में सड़क हादसे में कोर्रा थाना के जवान की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात रात्रि गश्ती के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पुलिस जवान नंदलाल ठाकुर की मौत हो गई, जबकि जवान गणेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रांची रेफर किया गया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। मृतक को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई।