हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित बानादाग साइडिंग में शनिवार सुबह ड्यूटी के दौरान फिसलकर गिरने से SISF जवान मिथलेश यादव की राइफल से गोली चल गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह गढ़वा जिले के निवासी थे। पुलिस और SISF अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों ने इसे हादसा बताया है।