हसनपुर: हसनपुर में बिजली का बिल ठीक करने के नाम पर युवक ने कई लोगों से की ठगी, मामला बिजली विभाग को सौंपा गया
बिजली के बिल ठीक कराने के नाम पर नेटवरलाल ने दर्जनों लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। नटवरलाल को पीड़ितों ने बुलाकर बंधक बना लिया। बिजली विभाग ने ठगी करने वाले को पहचानने से इनकार कर दिया।क्षेत्र की जनता बिजली बिल अधिक आने के कारण पहले से ही परेशान थी। ऊपर से एक नटवरलाल ने बिजली उपभोक्ताओं से बिजली बिल ठीक कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली।