हसनपुर: तहसील पर भारतीय किसान यूनियन ने धरना प्रदर्शन किया, एसडीओ और जेई का किया घेराव
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष काले सिंह ने कहा कि बिजली की समस्याएं लगातार बढ़ रही है। किसानों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली नही दी जा रही है जिससे उनकी फसले मुरझा गई है। एसडीओ एवं जेई भी किसानों के धरने में पहुंच गये। इस दौरान किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने एसडीओ एवं जेई का घेराव किया।