भागलपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इशाकचक थाना क्षेत्र से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4.12 ग्राम ब्राउन शुगर 98,800 नगद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, इस कार्रवाई को पुलिस की नशा विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। जिसकी जानकारी एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी