समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 283, दिनांक 07.06.2026
********************************
आज विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, शेखपुरा में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद, द्वारा त्रैमासिक निरीक्षण किया गया एवं व्यवस्था की जानकारी ली गई । साथ ही उन्होंने यहां आवासित बच्ची इरा को भी गोद लिया एवं उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की । विदित हो कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान , शेखपुरा में 0- 6 वर्ष के लावारिस, गुमशुदा, परित्यक्त शिशुओं को रखा जाता है और उनका लालन पालन किया जाता है । यहां जिले में प्राप्त लावारिस नवजात को भी घर मुहैया करवा कर उनको भी संरक्षण दिया जाता है । जिला पदाधिकारी यहां की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे । इस मौके पर सहायक निदेशक श्वेता कौर, सिविल सर्जन संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम , सीपीओ प्रदीप कुमार , सुरेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित थे । सहायक निदेशक श्वेता कौर ने आम जनमानस से अपील भी की है कि कहीं पर भी लावारिस नवजात शिशु मिलने की स्थिति में आप चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या फिर 112 पर पुलिस को सूचित करें ताकि उनको अविलंब रेस्क्यू किया जा सके ।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura