Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
image
image
image
image
image

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 285, दिनांक 08.06.2026 ******************************** *अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, चांदनी चौक से पटेल चौक तक चला व्यापक अभियान* ******************************* शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 8 जून 2026 को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी और नगर कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में शेखपुरा नगर निकाय क्षेत्र में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासनिक टीम ने शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक, चांदनी चौक, सब्जी मंडी से लेकर पटेल चौक तक के अतिक्रमण को मुख्य रूप से निशाना बनाया। सड़क के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, गुमटियां, और सड़क पर ही खड़े किए जाने वाले टोटो (ई-रिक्शा) के कारण यह मार्ग अक्सर भारी जाम लगा रहता था। इस अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। साथ ही, सड़क पर अनियंत्रित तरीके से खड़े रहने वाले टोटो चालकों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वे निर्धारित स्टैंड का ही उपयोग करें। सभी फुटपाथी विक्रेताओं को सब्जी मंडी के अंदर शिफ्ट भी कराया गया। सब्जी मंडी के अंदर शिफ्ट कराये गये कुल 10 दुकानदारों को पहचान पत्र भी दिया गया। अतिक्रमण हटाने के क्रम में कुल 9000/-रुपया दंड की राशि वसूल की गई एवं सभी फुटपाथ के विक्रेताओं को निदेश दिया गया कि निर्धारित स्थल से इतर लगाने के क्रम में पाए जाते हैं तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं इसके साथ-साथ यह भी निर्देश दिया गया कि सभी फुटपाथ विक्रेता सब्जीमंडी के अंदर शिफ्ट होते हुए नगर परिषद के द्वारा आवंटित किए जा रहे दुकान आवंटन करा लें। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा "जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व एवं निदेश के आलोक में यह अभियान चलाया जा रहा है। शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाना हमारी प्राथमिकता है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आज यह अभियान मुख्य रूप से इसी समस्या के समाधान के लिए चलाया गया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि नगर निकाय क्षेत्र में सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar Transport Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

1 views | Sheikhpura, Bihar | Jun 8, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 281, दिनांक 08.06.2026          
    ********************************
    जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम आयोजित, त्वरित निष्पादन के निर्देश
****************************** 
      आज दिनांक 08 जून 2026 को 
आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में आज सोमवार को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि जनता की शिकायतों को सीधे सुनना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाकर आम लोगों को राहत पहुंचाना रहा। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 16 आवेदन प्राप्त हुआ जिसको जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी परिवादियों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और पूरी आत्मीयता के साथ उनकी समस्याओं को सुना। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से जन-समस्याएं शामिल थीं जिनमें  चापाकल की मरम्मती, नाला का निर्माण करने, जमीन पर अवैध कब्जा करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के  तहत आवास उपलब्ध कराने, नक्शा एवं खतियान में नाम सुधारने, जमीन गलत तरीका से मापी कर हड़पने, भूमि सर्वे में जमीन दूसरे के नाम पर करने, पेयजल की आपूर्ति उपलब्ध कराने, पंकज कुमार द्वारा मारपीट करने एवं रंगदारी मांगने, नल जल की समस्या का समाधान करने, अनुबंध को रद्द नहीं करने, बिहार विधानसभा निर्वाचन मे उपयोग किए गए गाड़ी का भुगतान करने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिसको मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों की यथाशीघ्र जांच की जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
"हमारा उद्देश्य है कि जनता को ससमय न्याय और सुविधाएं देना है। किसी भी परिवादी को अपनी जायज मांगों के लिए बेवजह सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।"
इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने और शिकायतों के ऑन-स्पॉट संज्ञान के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार के प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सौंपे गए।
इस पहल से दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों में एक नई उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब जल्द और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा।
*
डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 281, दिनांक 08.06.2026 ******************************** जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम आयोजित, त्वरित निष्पादन के निर्देश ****************************** आज दिनांक 08 जून 2026 को आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में आज सोमवार को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि जनता की शिकायतों को सीधे सुनना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाकर आम लोगों को राहत पहुंचाना रहा। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 16 आवेदन प्राप्त हुआ जिसको जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी परिवादियों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और पूरी आत्मीयता के साथ उनकी समस्याओं को सुना। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से जन-समस्याएं शामिल थीं जिनमें चापाकल की मरम्मती, नाला का निर्माण करने, जमीन पर अवैध कब्जा करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने, नक्शा एवं खतियान में नाम सुधारने, जमीन गलत तरीका से मापी कर हड़पने, भूमि सर्वे में जमीन दूसरे के नाम पर करने, पेयजल की आपूर्ति उपलब्ध कराने, पंकज कुमार द्वारा मारपीट करने एवं रंगदारी मांगने, नल जल की समस्या का समाधान करने, अनुबंध को रद्द नहीं करने, बिहार विधानसभा निर्वाचन मे उपयोग किए गए गाड़ी का भुगतान करने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिसको मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों की यथाशीघ्र जांच की जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। "हमारा उद्देश्य है कि जनता को ससमय न्याय और सुविधाएं देना है। किसी भी परिवादी को अपनी जायज मांगों के लिए बेवजह सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।" इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने और शिकायतों के ऑन-स्पॉट संज्ञान के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला जनता दरबार के प्रभारी पदाधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सौंपे गए। इस पहल से दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों में एक नई उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब जल्द और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा। * डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 8, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 284, दिनांक 08.06.2026      
****************
      
      जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग, शेखपुरा द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को समाहरणालय, शेखपुरा परिसर में गैर संचारी रोग कार्यक्रम अंतर्गत स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान एवं परामर्श उपलब्ध कराना था।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मियों सहित कुल 136 लोगों की मधुमेह एवं हायपरटेंशन की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान कुल 32 व्यक्तियों में गैर संचारी रोग के लक्षण/जोखिम चिन्हित किए गए, जिन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं आगे की जांच हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा गैर संचारी रोगों की रोकथाम हेतु जागरूक रहने की अपील की गई।
इस आयोजन में डॉ. अशोक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. नौशाद आलम, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी, प्रभाष पाण्डेय, डॉ. अंजली कुमारी एवं गैर संचारी रोग कोषांग की टीम उपस्थित रही तथा शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

D.P.R.O.
Sheikhpura
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Sheikhpura Lives Apna Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 284, दिनांक 08.06.2026 **************** जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग, शेखपुरा द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को समाहरणालय, शेखपुरा परिसर में गैर संचारी रोग कार्यक्रम अंतर्गत स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान एवं परामर्श उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मियों सहित कुल 136 लोगों की मधुमेह एवं हायपरटेंशन की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान कुल 32 व्यक्तियों में गैर संचारी रोग के लक्षण/जोखिम चिन्हित किए गए, जिन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं आगे की जांच हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली अपनाने तथा गैर संचारी रोगों की रोकथाम हेतु जागरूक रहने की अपील की गई। इस आयोजन में डॉ. अशोक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. नौशाद आलम, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी, प्रभाष पाण्डेय, डॉ. अंजली कुमारी एवं गैर संचारी रोग कोषांग की टीम उपस्थित रही तथा शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। D.P.R.O. Sheikhpura Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Sheikhpura Lives Apna Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 8, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 282, दिनांक 07.06.2026          
    ********************************
     ' *खरीफ महाअभियान 2026' का आयोजन, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया गया जागरूक* 
*********************************
         आज दिनांक 08 जून 2026 को संयुक्त कृषि भवन, शेखपुरा में जिला स्तरीय 'प्रशिक्षण सह कार्यशाला खरीफ महाअभियान 2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ श्री लखींद्र पासवान,अपर समाहर्ता महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक (आत्मा) द्वारा अपर समाहर्ता महोदय को 'जल-जीवन-हरियाली' के प्रतीक के रूप में पौधा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
      अपर समाहर्ता महोदय ने जिले के सभी किसानों से अनिवार्य रूप से किसान पंजीकरण कराने का विशेष आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजीकरण ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की पहली और आवश्यक सीढ़ी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराएं ताकि सरकारी सहायता सीधे उन तक पहुँच सके।
भूमि सुधार और नामांतरण पर महत्वपूर्ण निर्देश
कार्यशाला के दौरान जमीन के कागजात और मालिकाना हक के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर समाहर्ता महोदय ने जिले के सभी जमीन मालिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि
यदि जमीन दादा-परदादा के नाम पर है, तो उसे अविलंब अपने नाम पर दर्ज मोटेशन करवाएं।
इसके लिए संबंधित सरपंच से वंशावली निर्गत करवाएं, नामांतरण फॉर्म भरकर खाता, खसरा, रकवा और जमीन के आवश्यक कागजात संलग्न करें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन कर अंचलाधिकारी के माध्यम से रसीद काटने की प्रक्रिया पूरी करें।
उन्होंने कहा कि जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्त रहने से ही भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं और ऋण लेने में कोई कठिनाई नहीं होगी। जिलें के किसानों को खरीफ सीजन के लिए उन्नत बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले के किसान शंकर धान  और शंकर मक्का  के बीज जिला कृषि कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में कृषि विभाग के कई वरीय पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से सहायक निदेशक (शस्य)
भूमि संरक्षण पदाधिकारी
उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण)
प्रखंड कृषि पदाधिकारी
किसान समन्वयक सहित जिले के अनेक प्रगतिशील किसान सम्मिलित हुए।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसल की बुवाई के लिए तैयार करना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना था। 
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Department of Agriculture, Government of Bihar

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 282, दिनांक 07.06.2026 ******************************** ' *खरीफ महाअभियान 2026' का आयोजन, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया गया जागरूक* ********************************* आज दिनांक 08 जून 2026 को संयुक्त कृषि भवन, शेखपुरा में जिला स्तरीय 'प्रशिक्षण सह कार्यशाला खरीफ महाअभियान 2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ श्री लखींद्र पासवान,अपर समाहर्ता महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक (आत्मा) द्वारा अपर समाहर्ता महोदय को 'जल-जीवन-हरियाली' के प्रतीक के रूप में पौधा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। अपर समाहर्ता महोदय ने जिले के सभी किसानों से अनिवार्य रूप से किसान पंजीकरण कराने का विशेष आग्रह किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजीकरण ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की पहली और आवश्यक सीढ़ी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराएं ताकि सरकारी सहायता सीधे उन तक पहुँच सके। भूमि सुधार और नामांतरण पर महत्वपूर्ण निर्देश कार्यशाला के दौरान जमीन के कागजात और मालिकाना हक के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर समाहर्ता महोदय ने जिले के सभी जमीन मालिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि जमीन दादा-परदादा के नाम पर है, तो उसे अविलंब अपने नाम पर दर्ज मोटेशन करवाएं। इसके लिए संबंधित सरपंच से वंशावली निर्गत करवाएं, नामांतरण फॉर्म भरकर खाता, खसरा, रकवा और जमीन के आवश्यक कागजात संलग्न करें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन कर अंचलाधिकारी के माध्यम से रसीद काटने की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि जमीन का रिकॉर्ड दुरुस्त रहने से ही भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं और ऋण लेने में कोई कठिनाई नहीं होगी। जिलें के किसानों को खरीफ सीजन के लिए उन्नत बीज की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले के किसान शंकर धान और शंकर मक्का के बीज जिला कृषि कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में कृषि विभाग के कई वरीय पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से सहायक निदेशक (शस्य) भूमि संरक्षण पदाधिकारी उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) प्रखंड कृषि पदाधिकारी किसान समन्वयक सहित जिले के अनेक प्रगतिशील किसान सम्मिलित हुए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसल की बुवाई के लिए तैयार करना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना था। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Department of Agriculture, Government of Bihar

Sheikhpura, Bihar | Jun 8, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 283, दिनांक 07.06.2026          
    ********************************
    आज विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, शेखपुरा में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद, द्वारा त्रैमासिक निरीक्षण किया गया एवं व्यवस्था की जानकारी ली गई । साथ ही उन्होंने यहां आवासित बच्ची इरा को भी गोद लिया एवं उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की । विदित हो कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान , शेखपुरा में 0- 6 वर्ष के लावारिस, गुमशुदा, परित्यक्त शिशुओं को रखा जाता है और उनका लालन पालन किया जाता है । यहां जिले में प्राप्त लावारिस नवजात को भी घर मुहैया करवा कर उनको भी संरक्षण दिया जाता है । जिला पदाधिकारी यहां की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे । इस मौके पर सहायक निदेशक श्वेता कौर, सिविल सर्जन संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम , सीपीओ प्रदीप कुमार , सुरेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित थे । सहायक निदेशक श्वेता कौर ने आम जनमानस से अपील भी की है कि कहीं पर भी लावारिस नवजात शिशु मिलने की स्थिति में आप चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या फिर 112 पर पुलिस को सूचित करें ताकि उनको अविलंब रेस्क्यू किया जा सके ।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 283, दिनांक 07.06.2026 ******************************** आज विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, शेखपुरा में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद, द्वारा त्रैमासिक निरीक्षण किया गया एवं व्यवस्था की जानकारी ली गई । साथ ही उन्होंने यहां आवासित बच्ची इरा को भी गोद लिया एवं उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की । विदित हो कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान , शेखपुरा में 0- 6 वर्ष के लावारिस, गुमशुदा, परित्यक्त शिशुओं को रखा जाता है और उनका लालन पालन किया जाता है । यहां जिले में प्राप्त लावारिस नवजात को भी घर मुहैया करवा कर उनको भी संरक्षण दिया जाता है । जिला पदाधिकारी यहां की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे । इस मौके पर सहायक निदेशक श्वेता कौर, सिविल सर्जन संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम , सीपीओ प्रदीप कुमार , सुरेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित थे । सहायक निदेशक श्वेता कौर ने आम जनमानस से अपील भी की है कि कहीं पर भी लावारिस नवजात शिशु मिलने की स्थिति में आप चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 या फिर 112 पर पुलिस को सूचित करें ताकि उनको अविलंब रेस्क्यू किया जा सके । *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 8, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 285, दिनांक 08.06.2026 ******************************** *अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, चांदनी चौक से पटेल चौक तक चला व्यापक अभियान* ******************************* शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 8 जून 2026 को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी और नगर कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में शेखपुरा नगर निकाय क्षेत्र में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। प्रशासनिक टीम ने शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में से एक, चांदनी चौक, सब्जी मंडी से लेकर पटेल चौक तक के अतिक्रमण को मुख्य रूप से निशाना बनाया। सड़क के किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले, गुमटियां, और सड़क पर ही खड़े किए जाने वाले टोटो (ई-रिक्शा) के कारण यह मार्ग अक्सर भारी जाम लगा रहता था। इस अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। साथ ही, सड़क पर अनियंत्रित तरीके से खड़े रहने वाले टोटो चालकों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वे निर्धारित स्टैंड का ही उपयोग करें। सभी फुटपाथी विक्रेताओं को सब्जी मंडी के अंदर शिफ्ट भी कराया गया। सब्जी मंडी के अंदर शिफ्ट कराये गये कुल 10 दुकानदारों को पहचान पत्र भी दिया गया। अतिक्रमण हटाने के क्रम में कुल 9000/-रुपया दंड की राशि वसूल की गई एवं सभी फुटपाथ के विक्रेताओं को निदेश दिया गया कि निर्धारित स्थल से इतर लगाने के क्रम में पाए जाते हैं तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं इसके साथ-साथ यह भी निर्देश दिया गया कि सभी फुटपाथ विक्रेता सब्जीमंडी के अंदर शिफ्ट होते हुए नगर परिषद के द्वारा आवंटित किए जा रहे दुकान आवंटन करा लें। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा "जिलाधिकारी महोदय के नेतृत्व एवं निदेश के आलोक में यह अभियान चलाया जा रहा है। शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाना हमारी प्राथमिकता है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आज यह अभियान मुख्य रूप से इसी समस्या के समाधान के लिए चलाया गया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि नगर निकाय क्षेत्र में सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar Transport Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura - Sheikhpura News