गुण्डरदेही: गुण्डरदेही पुलिस ने ग्राम भरदाखुर्द, कुरदी और सुखरी में केबल चोरी की तीन वारदातों का खुलासा कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया
गुण्डरदेही पुलिस ने ग्राम भरदाखुर्द, कुरदी और सुखरी में केबल चोरी की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में 4 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल पाए गए, जिन्हें नियमानुसार बाल न्यायालय भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 96.680 किलो चोरी की केबल वायर, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए है, बरामद की है। इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त पिकअप, मोटरसाइकिल और स्कूटी सहित करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई।