हसपुरा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जुझारू नेता कां. महेंद्र नाथ के आकस्मिक निधन पर सीपीआई ने आयोजित की शोक सभा
हसपुरा तहसील के सीपीआई पार्टी हसपुरा की ओर से सीपीआई नेता कां महेंद्र नाथ के आक्सिमक निधन पर शोक सभा का आयोजन मंगलवार को किया गया। मौके पर पूर्व जिला मंत्री जगनारायण सिंह विकल , गोह अंचल मंत्री सुरेश सि यादव , हसपुरा अंचल मंत्री अधिवक्ता चन्द्रशेखर सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कां् महेन्द्र नाथ पार्टी के एक मजबूत व समर्पित कार्यक्रता थे।