रावतभाटा: परमाणु नगरी रावतभाटा में ठेकेदारों की मनमानी पर भड़के चालक-परिचालक, शोषण के खिलाफ यूनियन ने दी उग्र चेतावनी
परमाणु बिजलीघर से अनुबंधित चालक-परिचालक यूनियन ने ठेकेदारों पर पे-स्लिप न देने, 14 माह से ईएसआई जमा नहीं करने और वेतन में कटौती जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। यूनियन की बैठक में अध्यक्ष संजय सोनवाने ने ठेकेदार आरसी गुप्ता और मनीष पर चालकों को डराने, हटाने और नए गेट पास बनवाने की मनमानी का आरोप लगाया। दो चालकों को हाल ही में बिना कारण कार्यमुक्त करने से नाराजगी और