लालबर्रा: बगदेही तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में छाया मातम
लालबर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बहेगांव में गुरुवार 09 अप्रैल दोपहर 02 बजे एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ मोक्षधाम के समीप स्थित बगदेही तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की असामयिक मृत्यु हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर ग्राम ब