कुशलगढ़: गौभक्त की सजगता से खुला तस्करी का राज, 3 पिकअप से 16 गोवंश को मुक्त कराया गया, 8 आरोपी गिरफ्तार
गोवंश तस्करी के खिलाफ कुशलगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों से 16 गोवंश मुक्त करवाए और मामले में 8 तस्करों को गिरफ्तार किया। शनिवार देर शाम पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, एक गौ भक्त की सजगता और सूचना के बाद तीनों पिकअप वाहनों को रोककर जांच की गई, जिसमें गोवंशों को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ पाया गया। कई गोवंशों के मुंह रस्सियों से बंधे थे।