कहरा: बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में तीरी राइस मिल के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तिरी राइस मिल समीप 2 बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक के टक्कर मे दोनों बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 1 बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा मे भर्ती करवाया गया। जहां उस जख्मी की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर के द्वारा उस जख्मी को DMCH किया रेफर।