वारासिवनी: कोपे के जंगल में लापता युवक का शव मिला, गले पर संदिग्ध निशान; गला रेतकर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
थाना क्षेत्र के ग्राम कोपे के जंगल में सोमवार सुबह 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम डोंगरिया निवासी राजेंद्र शरणागत के रूप में हुई, जो रविवार से लापता था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से शराब और पानी की बोतल बरामद की। मृतक के गले पर निशान मिलने से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।