सूरजगढ़: अशोक धाम हादसे में चननियां गांव की 46 वर्षीय सावित्री देवी की मौत, परिजनों में कोहराम
अशोकधाम हादसे में सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के चननिया निवासी मनोज यादव की पत्नी 46 वर्षीय सावित्री देवी की मौत हो गयी. रविवार देर रात परिवार के साथ पैदल अशोकधाम पहुंची थीं. अपराह्न 1:30 बजे यहां कोहराम मचा था.जलार्पण के बाद परिजन लौट गये, जबकि हादसे में उनकी मौत हो गयी. सावित्री देवी के तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.