खलीलाबाद: ब्यारे गांव में नशेड़ी युवक का उत्पात, मारपीट कर एक युवक को किया घायल; पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बयारे गांव में शनिवार सुबह एक नशेड़ी युवक ने उत्पात मचाते हुए राहगीरों को परेशान किया और एक युवक को पकड़कर बेरहमी से मारपीट कर दी। पीड़ित के अनुसार उसे पटक-पटक कर लात-घूंसों से पीटा गया, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घायल अवस्था में उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अक्सर नशे में उपद्रव करता है।