गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया होकर दानकुनी और मालदा टाउन से आनंद विहार के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा
होली को लेकर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने मंगलवार की सुबह 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गया जंक्शन होकर दानकुनी और मालदा टाउन से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।दानकुनी आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी से 7 मार्च तक परिचालित होगा।