गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया RPF टीम ने डेल्हा साइड से अस्थाई अतिक्रमण हटाया, ऑपरेशन भूमि चलाया
गया RPF की टीम ने ऑपरेशन भूमि के तहत डेल्हा साइड से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने सोमवार की रात 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि स्टेशन के डेल्हा साइड स्थित सर्कुलेटिंग एरिया के पास से रेलवे के अवैध रूप से अस्थाई अतिक्रमण किया गया था।32 झोपड़ी,15 दुकानें और 11 ठेला को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।