गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया-मानपुर के बीच समपार फाटक में तेज रफ्तार ऑटो ने मारी टक्कर, बूम टूटा
गया मानपुर के बीच समपार फाटक संख्या 71A पर तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी।जिसमे समपार फाटक का दक्षिणी बूम क्षतिग्रस्त हो गया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने सोमवार की रात 9 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त और चालक को गिरफ्तार किया गया।चालक धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है