टाटीझरिया: शिक्षा के मंदिर में घोर लापरवाही, छुट्टी के बाद गौशाला बन जाता है टाटीझरिया का बेडम स्कूल, शिक्षक-छात्र उठाते हैं गोबर
शिक्षा के मंदिर में घोर लापरवाही: छुट्टी के बाद गौशाला बन जाता है टाटीझरिया का बेडम स्कूल। रोज़ सुबह पढ़ाई से पहले शिक्षक और छात्र उठाते हैं गोबर, चहारदीवारी निर्माण की मांग। एक तरफ सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने और स्कूलों को आधुनिक बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर टाटीझरिया के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेडम से एक बेहद शर्मनाक तस्वीर आई है।