अशोक नगर: कलेक्ट्रेट जनसुनवाई कक्ष में कलेक्टर ने सुनीं आवेदकों की समस्याएं, 212 आवेदन प्राप्त हुए
अशोकनगर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई कक्ष में कलेक्टर साकेत मालवीय ने लोगों की समस्याओं सुनीं। इस दौरान शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक पहुंचे। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना उनके समक्ष 212 आवेदक पहुंचे हुए थे। इस दौरान निर्धारित समय से डेढ़ घंटे अधिक समय तक जनसुनवाई हुई।