पुपरी: चोरौत प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित
चोरौत प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को एक बजे दिन में नोडल पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक शशिकांत शर्मा की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा विभिन्न विभाग में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही विकास कार्यो में तेजी लाने, लंबित मामले को शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।