जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में तकनीकी पदाधिकारियों के कार्यों एवं विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं की प्रगति एवं लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
ग्रामीण सड़कों की मरम्मती, NH-31 फोर-लेन फ्लाईओवर, जल-जीवन-हरियाली, निर्माणाधीन भवनों एवं बीहट शवदाह गृह सहित विभिन्न योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने तथा सभी कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
IPRD Bihar
#begusarai