कटंगी: लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर BJP ने कटंगी में चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ, विधायक गौरव सिंह पारधी हुए शामिल
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कटंगी विधानसभा में अपने कार्यालय का शुभारंभ किया है। विधायक गौरव सिंह पारधी के चुनावी कार्यालय को भाजपा ने लोकसभा चुनाव के कार्यालय के तौर पर शुरू किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे और विधायक गौरव सिंह पारधी ने रिबन काटकर चुनावी कार्यालय की शुरुआत की है।