कटंगी: कटंगी में गांधी चौक के सामने हुआ सड़क हादसा, वृद्ध महिला और युवक हुए घायल
नगर की सड़क पर सरपट तेज दौड़ते वाहनों से सड़क हादसे होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को गांधी चौक के सामने मुख्य सड़क में एक ऑटो वाहन ने यातायात नियमों की अनदेखी कर अचानक से वाहन मोड़ दिया, जिससे बाइक चालक सीधे ऑटो से जा टकराया। हादसे में बोनकट्टा निवासी 25 वर्षीय युवक सुभाष पिता राधेलाल और वृद्ध महिला इमला बाई पति राधेलाल घायल हो गए।