कटंगी: घर के बाहर खड़े ट्रेक्टरों से बैटरियों की हुई चोरी, कटंगी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में एक ही रात में हुई चोरी की वारदात
बीती रात कटंगी थाना क्षेत्र के अलग-अलग और परस्पर एक से दो किमी की दूरी पर स्थित 04 गांवों में अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़े 05 ट्रेक्टरो से बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एक ही रात में हुई चोरी की इन वारदातों से हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर मालिकों ने पुलिस में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है।