कटंगी: शहर कटंगी में ऑटो चालकों की मनमानी से दुकानदार और बस एजेंट परेशान, नगर परिषद और थाने में की लिखित शिकायत
शहर में ऑटो संचालक, चालकों, दुकानदारों एवं बस एजेंटों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऑटो चालकों की मनमानी से बस स्टैण्ड के दुकानदार और बस एजेंट दोनों ही वर्ग परेशान है। दरअसल, ऑटो चालक बस स्टैण्ड में अवैध तरीके से कब्जा कर जहां मन किया वहां वाहनों को खड़ा कर रहे है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसी को लेकर दुकानदारों और बस एजेंटों ने नगर परिषद और थाने में की शिकायत की है।