कटंगी: अर्जुननाला में मनाई गई संत रविदास जयंती, विधायक रहे मौजूद समाज से किया बड़ा वादा
शनिवार की देर शाम कटंगी शहर के अर्जुननाला में निर्गुण भक्ति शाखा के महाकवि, महान चिंतक और विचारक संत रविदास जी की 647 वीं जयंती धूमधाम और पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने समाज से बड़ा वादा किया है।