कटंगी: कटंगी अस्पताल में फार्मासिस्ट की कमी, मरीजों को नहीं मिल रही दवाइयां
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी में फार्मासिस्ट की कमी है। महज एक मात्र फार्मासिस्ट के भरोसे अस्पताल चल रहा है। यह फार्मासिस्ट भी शुक्रवार को दवाओं के लिए बालाघाट चले गए, जिसके चलते अस्पताल में मरीजों को दवाइयां नहीं मिलने की वजह से परेशान होते देखा गया। आधा और 1 घंटे बाद भी मरीज की दवाइयां नहीं मिली।