मिर्ज़ापुर: भारत विकास परिषद विंध्य धाम ने चीनीहवा इनारा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, नपाध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा दान है। इससे लोगों की जान बचाई जा सकती है। इस मौके पर उन्होंने नगर को स्वच्छ व सुंदर रखने के लिए सभी को संकल्प दिलाया।