मिर्ज़ापुर: मुंबई के कलाकारों ने 'मैं सुभाष बोल रहा हूं' का नाट्य मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध किया, घंटाघर में हुआ आयोजन
नगर के घंटाघर के प्रांगण में नगर पालिका परिषद मिर्जापुर द्वारा मैं सुभाष बोल रहा हूं कार्यक्रम में मुंबई के कलाकारों द्वारा बहुत ही जीवंत अभिनय किया गया। नाट्य मंचन देख श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किया गया है।