मिर्ज़ापुर: बघेड़ा कला गांव के दुबहा मजरे से लापता 3 नाबालिग बच्चों का प्रयागराज में मिला सुराग, पुलिस ने किया बरामद
जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा कला गांव के दुबहा मजरे से लापता तीन नाबालिक बच्चों का प्रयागराज में सुराग मिला है। पुलिस ने तीनों को बरामद कर लिया है। इसके बाद तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह पैसेंजर ट्रेन से पहले प्रयागराज गए, फिर वहां से दिल्ली चले गए। दिल्ली से लौटकर प्रयागराज आए। जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।