खाजूवाला क्षेत्र में एक निजी स्कूल में कक्षा 6वीं में पढ़ने वाली 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा पिछले कई दिनों से कुछ मनचले युवकों की अश्लील हरकतों का शिकार बनी हुई है। आरोप है कि स्कूल आते-जाते समय ये युवक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हैं, अभद्र टिप्पणियाँ करते हैं और कई बार तो उसे उठाकर ले जाने की धमकी तक दे चुके हैं।