गन शॉट का शिकार हुए अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर ,प्रो कार्ड होल्डर महेश चौहान के शव का पलवल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। गत दिवश महेश चौहान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव में खेतों के पास बने कोठरे के पास लहूलुहान अवस्था में पाया गया था। मृतक 18 नवंबर को घर से निकला था। उसी दिन खेत पर छोटे भाई के पूछने पर उसने कहा था कि मैं अभी थोड़ी देर बाद आ जाऊंगा। लेकिन फिर लौटकर नहीं आया।
19 नवंबर 2026 मृतक के उसी भाई को खेतों पर वह मृत अवस्था में दिखाई दिया था। उस समय करीब दो- ढाई बजे जबकि शव को अंधेरा होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया था।
Palwal, Palwal | Nov 20, 2026