करछना: भरहा गांव के सामने बड़े वाहनों को रोकने के लिए कुछ लोगों ने मार्ग पर लोहे की बेरीकेटिंग की, लोगों ने किया विरोध
रविवार दोपहर 1 बजे के करीब करछना क्षेत्र के भरहा गांव के सामने मुंगारी टोल प्लाजा से जुड़े कुछ लोगों द्वारा पचदेवरा वाया गौहनिया मार्ग पर बड़े वाहनों की आवागमन रोकने के लिए लोहे की बैरिकेटिंग लगाई जा रही थी। जिसे देख स्थानी लोगों की भीड़ जुट गई और विरोध करने लगे। लगातार लोगों की भीड़ लगता देख बैरिकेडिंग लग रहे लोग कुछ ही देर बाद वहां से चले गए।