नानपारा: नवाबगंज के घमंडीनाथ में कजरी तीज पर राप्ती नदी से जल भरकर 20 किलोमीटर चलकर करेंगे जलाभिषेक, तैयारी पूरी
कजरी तीज के मौके पर नवाबगंज क्षेत्र के घमंडी नाथ शिव मंदिर में हजारों कांवरिया जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जलाभिषेक सोमवार सुबह से पूरे दिन चलेगा। शिव भक्त कांवरिया राप्ती नदी के होलिया घाट से जले भरकर पैदल चलेंगे। वे लगभग 20 किलोमीटर की यात्रा कर घमंडी नाथ शिव मंदिर पहुंचेंगे। यह घाट भारत-नेपाल सीमा के करीब स्थित है।