मंदसौर: मंदसौर गांधी चौराहा से चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पोरवाल कपल सोशल ग्रुप द्वारा निकाली गई 161 फीट लंबी चुनर यात्रा
मंदसौर के गांधी चौराहा से चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पोरवाल कपल सोशल ग्रुप द्वारा 161 फीट लंबी चुनर यात्रा निकाली गई। मां के भक्तों ने जय माता दी के जयकारे लगाए तथा अच्छी बारिश एवं देश में सुख शांति एवं खुशहाली की कामना की। नालछा माता मंदिर पर माता रानी को चुनर अर्पण की जाएगी।