मंदसौर: सोमवार को मंडी में नीलामी होगी इसके बाद 2 दिन तक मंडी रहेगी बंद, अनाउंसमेंट करा कर किसानों को दी गई जानकारी
मंदसौर दो दिन की छुट्टी के बाद आज सोमवार को अनाज मंडी खुलेगी। इसके पहले रविवार को महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी में गेहूं नीलामी के ट्रैक्टर- ट्रॉली गेहूं नीलामी के लिए पहुंच गए। मंडी प्रशासन ने ट्रैक्टर ट्रालियों को व्यवस्थित खड़ा करवाया। सोमवार को मंडी में नीलामी होगी। इसके बाद दो दिन तक मंडी बंद रहेगी। आपको बता दे की 16 और 17 अप्रैल को छुट्टी रहेगी।