मंदसौर: पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा पुलिस लाइन मंदसौर में जनरल परेड का किया गया आयोजन
मंदसौर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन मंदसौर में जनरल परेड का आयोजन किया गया निरीक्षण परेड एवम गणवेश सुधार हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा जनरल परेड की सलामी ली गई। सलामी के पश्चात परेड में उपस्थित राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारी कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण भी किया गया।