मंदसौर: नालछा माता रोड स्थित एक खेत में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
मंदसौर | शॉर्ट सर्किट के कारण नालछा माता रोड़ स्थित एक खेत में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग खेत में तेजी से फैल गई। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया। राघव शक्तावत ने बताया कि करीब 12 बीघा में गेहूं फसल काटकर रखी हुई थी। अधिकांश फसल जल गई।