पटेढ़ी बेलसर: पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के 9 पंचायतों में 'प्रशासन गांव की ओर' अभियान के तहत लगा विशेष शिविर
पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र के 9 पंचायत में प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस विशेष कैंप का उद्देश्य सुशासन की अवधारणा को और सशक्त करते हुए आम जनों की शिकायतों का उनके गांव में ही समाधान करना है। प्रशासन गांव की ओर अंतर्गत विशेष कैंप के नोडल पदाधिकारी विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी हैं।