पटेढ़ी बेलसर: मुख्यमंत्री के आगामी कार्यक्रम को लेकर नगमा पंचायत का दौरा करने पहुंचे एसपी सहित कई अधिकारी
बेलसर प्रखंड के नगमा पंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगामी कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का जांच करने वैशाली एसपी हरकिशोर राय तथा डीडीसी कुंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंचे गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक उक्त स्थल का जिले से पहुंचे हुए अधिकारियों ने जांच किया तथा कई बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।