अनूपगढ़: अनूपगढ़ की कामरा धर्मशाला में महक फाउंडेशन सोसाइटी और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 10 दिवसीय शिविर का शुभारंभ
अनूपगढ़ की कामरा धर्मशाला में महक फाउंडेशन सोसाइटी और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 10 दिवसीय आवासीय निशुल्क बवासीर शल्य चिकित्सा शिविर का आज रविवार को शुभारंभ हुआ है। शिविर प्रभारी डॉक्टर सीमा चौहान ने आज रविवार शाम 6 बजे बताया कि आज पहले दिन शिविर में 86 मरीज का रजिस्ट्रेशन हुआ है उन्हें बताया कि इस शिवपुरी में मरीजों का निशुल्क ईलाज किया जाएगा।