चम्पावत: जिला मुख्यालय के ललूवापानी क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल के नेतृत्व में निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा
चंपावत जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत ललूवापानी में मंगलवार को मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में प्रतिभा किया। साथ ही सभी लोगों से आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की गई।