सहजनवा: बहिलपार प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग शौचालय तोड़े जाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध, जांच और नए निर्माण की उठाई मांग
गोरखपुर के पाली क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय बहिलपार में दिव्यांग शौचालय तोड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बनाई गई सुविधा हटने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीण कमलेश, रमेश, रामनरेश, शिवा राम, दीन और नन्हे ने मांग की है।